11वीं अखिल भारतीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया फुटबॉल प्रतियोगिता
Feb 10 2020
ग्वालियर दिनांक 10 फरवरी 2020 - डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट, लायंस क्लब जबलपुर एवं आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर की टीमों ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर 11वीं अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया फुटबॉल प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
नगर निगम की मेजबानी में एल एन आई पी ई के हरे-भरे मैदान पर खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट व सहारा फुटबॉल क्लब मुंबई की टीम के बीच खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एक दूसरे पर गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता किसी को हाथ न लगी, इसी समय एक मौका मुंबई की टीम को मिला और मुंबई के एरिस्टो ने 40 मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। एक गोल से पिछड़ी बालाघाट की टीम ने खेल में और तेजी से खेलना शुरू किया, जिसके फलस्वरूप 63 मिनट में रोहन ने गोल कर हिसाब बराबर किया। इसके बाद के खेल में बालाघाट के त्रियम्वसर ने 78 मिनट में गोल कर मैच का स्कोर 2-1 कर दिया। अंत में मैच का परिणाम 2-1 से डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट के पक्ष में रहा ।
एक अन्य मुकाबले में आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर एवं विजय फुटबॉल क्लब जयपुर के बीच खेला गया। जिसमें इंदौर की तरफ से रोहित 62 मिनट एवं दीपेश 65,80 मिनट में गोल किए। वहीं विपक्षी टीम जयपुर की तरफ से एकमात्र खिलाड़ी आकाश 22 मिनट में गोल कर सके। दिन का तीसरा मुकाबला प्रतियोगिता का दूसरा मैच खेल रही ग्वालियर डी एफ ए और लायंस क्लव जबलपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मेजबान खिलाड़ी तस्मा ने 27 मिनट में गोल किया। वहीं विपक्षी टीम को 72 वे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को अविनाश ने गोल में तब्दील किया, इस समय मैच का स्कोर एक-एक की बराबरी पर था। इसी स्कोर पर रेफरी की लंबी सीटी की आवाज आई मैच निर्णय के लिए नियनुसार अपनाए गए पेनल्टी शूटआउट मुकाबले में 3-1 से जबलपुर की टीम विजई होकर आगे खेलने की जगह बनाई।
निगम के नोडल अधिकारी डीके त्यागी ने बताया कि 11 फरवरी मंगलवार को तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच एआरसी जम्मू विरोध मदन महाराज फुटबॉल क्लब भोपाल 9ः30 बजे, दूसरा मैच डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट विरूद शिवानंद फुटबॉल क्लब हरियाणा 11ः30 बजे एवं तीसरा मैच आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर विरोध मां कामाख्या क्लब बिहार 2ः30 बजे से खेले जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









