ग्वालियर में होगी भारतीय किसान संघ की .प्रतिनिधि सभा स्थल का भूमिपूजन

Feb 10 2020


ग्वालियर। भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 28 फरवरी से शिवपुरी लिंकरोड केदारधाम के पीछे जीआईसीटी महाविद्यालय परिसर में होगी। ग्वालियर में पहली बार होने जा रही इस प्रतिनिधि सभा स्थल का सोमवार को विधि.विधान से भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल प्रोण् कप्तान सिंह सोलंकीए विशिष्ट अतिथि भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष प्रभाकर केलकरए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकरए क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरीए प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित आदि ने विधि.विधान व मंत्रोच्चार के साथ सभास्थल का पूजन किया। उसके उपरांत प्रतिनिधि सभा के आयोजन के संबंध में रूपरेखा रखी गई। 1 मार्च तक चलने वाली इस तीन दिवसीय सभा में देशभर से करीब 700 प्रतिनिधि व किसान भाग होंगे। सभा किसानों की स्थिति व उनसे जुड़े विषयों पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव पास किए जाएंगे। आयोजन के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
    भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल प्रोण् सोलंकी ने कहा कि भारतीय किसान संघ की स्थापना श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की इच्छा के अनुसार हुई और पूरे देश के अंदर इसने अपना अलग स्थान बनाया है। पहले भारतीय मजदूर संघ के रूप में एक शीर्ष संगठन खड़ा हुआए फिर किसान संघ ने भी उन्नति करते हुएए उनके बताए रास्ते पर चलते हुए अच्छी सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद जब 1977 में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने और उस समय श्री ठेंगड़ी जी के मन में विचार आया कि  किसानों को एकत्रित करनेए उनके कल्याण व कृषि के हित के लिए किसानों के बीच एक संगठन खड़ा होना चाहिए। इसलिए 1979 में उन्होंने भारतीय किसान संघ की स्थापना की। मोरारजी ने उनसे निवेदन किया कि मजदूरए किसानों के कल्याण के लिए आप हमेशा कृत संकल्पित रहे हैं। ऐसी स्थिति में आप श्रममंत्री बन जाइएए आपके अनुभवों का लाभ देश को मिलेगा। लेकिन श्री ठेंगड़ी जी ने मना कर दिया कि मैं सरकार में नही आऊंगा। फिर उनके सामने एक और प्रस्ताव रखा गया कि किसान संघ को सरकार की एक एजेंसी बना दीजिएए इसको सभी सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन उन्होंने इसको भी अस्वीकार कर दिया। हम समझ सकते हैं कि श्री ठेंगड़ी जी किसानों के लिए कितना जीते थे। संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने प्रतिनिधि सभा के आयोजन व भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्माए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भवानीशंकर शर्माए प्रदेश मंत्री अरविन्द मिश्राए पूर्व संगठन मंत्री अरुण कुमारए पुलंदर सिंह राणाए केबीएल श्रीवास्तवए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जरए धीरेंद्र तोमरए प्रांत जैविक प्रमुख राजेंद्र तोमरए मुरैना के महापौर अशोक अर्गलए सतीश तिवारीए हाकिम सिंह राणाए बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादवए केशव अवस्थी आदि सहित संघ से जुड़े पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने दिया।