सं प्रदायिकता फैलाने वालो को उखाड़कर एकता और भाईचारे का वचन निभांए: डॉ शर्मा

Feb 09 2020

ग्वालियर। संत शिरोमणि गुरू रविदास की 643वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में लक्ष्मण तलैया स्थित संत रविदास के मंदिर पर पूजा अर्चना एवं माल्यपर्ण किया गया तथा गुरू रविदास आश्रम भीम नगर थाठीपुर में इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, भंडारे में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने संत रविदास के दिखाए गये मार्ग एकता और भाईचारे की परंपरा अनुरूप भंडारे में उपस्थित जनो को भोजन परोस कर समरसता का संदेष दिया। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने संत रविदास के जयंती समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि संत षिरोमणी रविदास जी का जन्म काशी में संवत 1398 में हुआ है था, उन्होंने हमेशा एकता और भाईचारे का संदेश दिया है उन्होंने ने समाज में फैली जात-पात जैसी कुरूतियों को अंत करने का कार्य किया, रविदास ने अपने कथन दोहो के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाए और प्रत्येक मनुष्य को जातपात से उपर उठकर मानव सेवा करने का संदेश दिया, आज देश में सं प्रदायिकता फैलाने वाले हावी हो रहे है, हम सभी का कर्तव्य है कि हमे जातपात में बाटने वाली सं प्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फैकने के लिये सार्थक कदम उठाने चाहिए और हमारे समाज में फैली इस कुरूती को जड़ समाप्त करने के प्रयास करना चाहिए और देश के विकास और प्रगती में योगदान देना चाहिए। 
जयंती समारोह में विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मेला संचालक सुधीर मंडेलिया, उमाशंकर सोनी, अर्जुन जाटव, कमलेष कोरव, अमर सिंह माहौर, सुधीर गुप्ता, मीनू परिहार, संजीव दीक्षित, चतुर्भुज धनोलिया, शशी शर्मा, चंदू सेन, राजेश जाटव, गोपाल चैधरी, शेरू चैधरी, गीता सिकरवार, केबी दोहरे, मुकेश मोर्य, महादेव परमार, आदि उपस्थित थे।