राष्ट्रसंत विहर्श सागर महाराज को पंचकल्याणक के लिए आगरा पहुॅचकर भेंट किया श्रीफल
Feb 09 2020
ग्वालियर। ग्वालियर सकल जैन समाज की ओर से राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज, मुनिश्री विजयेष सागर महाराज एवं क्षुल्लक विषोत्तर सागर महाराज के सानिध्य 15 मार्च से 21 मार्च 202 तक होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव फूलबाग स्थित जैन तीर्थक्षेत्र गोपचल पर्वत आयोजित होगे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया ंिक राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज, मुनिश्री विजयेष सागर महाराज एवं क्षुल्लक विषोत्तर सागर महाराज ससंघ का ग्वालियर में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए पावन सान्निध्य प्राप्त करने के लिए समाज के गणमान्य पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडलों ने आगरा स्थित दिग बर जैन मन्दिर पहुंचकर विराजित मुनि संघ के दर्शन किए और गुरू वंदना कर ग्वालियर मे महोत्सव के लिए ग्वालियर आयोजन समिति के अजय कुमार जैन, विजय जैन, सुषील गुप्ता, अमन जैन, अमित जैन, अनुराग जैन, संजीव जैन, पवन जैन पत्रकार, राजेष जैन, विपुल जैन, कमल जैन, विकास जैन, अजय जैन, अनिल जैन, सहित गणमान्य लोगो ने श्रीफल भेंटकर ग्वालियर प्रवास के लिए आंमत्रित ंिकया।
मुनिश्री का आगरा से ग्वालियर की ओर मंगल हुआ
राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज संसघ का आगरा से ग्वालियर के लिए पदविहार शुरू कर दिया। मुनिश्री के विहार संघपति अमन जैन, राजेष जैन लाला मित्र मंडली और गुरूभक्त आगरा से ग्वालियर की ओर पद मंगल विहार कर रहे है।
15 मार्च से 21 मार्च से पंचकल्याण महोत्सव प्रारंभ होगे
15 मार्च से 21 मार्च 2020 तक सात दिवसीय होने वाले इस भव्य पंच कल्याणक प्रतिश्ठा एवं विष्वषांन्ति महोत्सव के लिए सकल जैन समाज तैयारियो में जुट गया है। सात दिनों तक जैन गोपाचल पर्वत के प्रांगण में आस्था और भक्ति की अविरल गंगोत्री बहेगी। जिसमें श्रद्धालु आनंद रस का पान करेंगे। सातों दिन सुबह से लेकर देर शाम तक कई कार्यक्रम संपादित होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









