जीवाजी क्लब का चुनाव 1 मार्च को 15 फरवरी से भरे जाएंगे नामांकन
Feb 09 2020
ग्वालियर। जीवाजी क्लब के 5 पदाधिकारियों और 10 कार्यकारिणी सदस्यों के 2 वर्षीय कार्यकाल के लिये चुनाव की घोषणा कर दी गयी। एक मार्च को मतदान के साथ मतगणना की जायेगी।
15 फरवरी से चुनाव लडऩे के इच्छुक उमीदवार फार्म भर सकेंगे। 2200 सदस्यों वाले जीवाजी क्लब मेंदो साल पूर्व हुए चुनाव के बाद लगभग 1500 सदस्यों ने वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। फलस्वरूप इन सभी सदस्यों पर कुल डेढ़ करोड़ रूपये सदस्यता शुल्क बकाया रह गया है। क्लब के संयुक्त चुनाव अधिकारी एडवोकेट केजी दीक्षित ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये फार्म भरने की फीस 5 हजार रूपये, उपाध्यक्ष के लिये 3 हजार रूपये, सचिव के लिये 2 हजार रूपये, संयुक्त सचिव के लिये 1500 रूपये, कोषाध्यक्ष के लिये 1500 रूपये और कार्यकारिणी सदस्यों के लिये 10 पद पर चुनाव होंगे। प्रत्येक पद के लिये एक हजार रूपये फार्म भरने की फीस रखी गयी हैं।
ऐसे पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
15 फरवरी से नामांकन फार्म भरेंगे जोकि 21 फरवरी को शाम 5 बजे तक भरे जायेंगे। 23 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे फार्म वापिस लिये जायेंगे। 23 फरवरी को ही शाम 5 बजे के बाद चुनाव लडऩे वाले उमीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 1 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किये जायेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









