योगेश त्रिपाठी ग्वालियर के मानसिक आरोग्य चिकित्सालय में भर्ती

Feb 09 2020

ग्वालियर। राजाभोज विमानतल में हवाई पट्टी पर 2 फरवरी को हंगामा कर तोडफ़ोड़ करने वाले योगेश त्रिपाठी की मानसिक स्थिति का परीक्षण के लिये ग्वालियर के मनोरोग विशेषज्ञों ने किया हैं। योगेश को वहां मानसिक आरोग्य शाला के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया हैं। परीक्षण के दौरान योगेश ने मनोरोग विशेषज्ञों से बहुत कम बातचीत की और सवालों पर चुप्पी साधे रखी।
योगेश की जांच रिपोर्ट तैयार होने में दस दिन का समय लगेगा। मानसिक आरोग्यशाला के विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक योगेश जेल वार्ड में सामान्य रहा। डॉक्टरों द्वारा दवा दिए जाने और खाना खाने के बाद वह सोता रहा या लेटा रहा। इस दौरान विशेषज्ञों ने योगेश से बातचीत और सवाल भी किए लेकिन अधिकांश सवालों पर वह चुप्पी साधे रहा। हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट में बताया था कि योगेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।