पार्वती मुकेश बाथम होंगी वार्ड 48 से निगम चुनावों में उ मीदवार
Feb 09 2020
ग्वालियर। ग्वालियर के नगर निगम के वार्ड क्रमांक 48 से पिछडा वर्ग महिला के लिये आरक्षित सीट पर समाज सेवी श्रीमती पार्वती मुकेश बाथम भी भाग्य आजमायेंगी। वह निगम के चुनावों में पिछडा वर्ग की उ मीदवार के रूप में वार्ड की सेवा करेंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलने लगा है इसी को देखते हुए पिछडा वर्ग की बाथम समाज की श्रीमती पार्वती मुकेश बाथम ने भी निगम के चुनावों में उ मीदवारी कर जनता की सेवा का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि वह इस वार्ड में वर्षों से निवास रत हैं और उनके पति मुकेश बाथम भी समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं । इसी के चलते वह स्वयं भी वार्ड के लोगों की सेवा करने का संकल्प ले रहीं हैं। बताया जाता है कि श्रीमती पार्वती ने अपना जन संपर्क भी वार्ड क्रमांक 48 में शुरू कर दिया है। उन्होने आशा व्यक्त की है कि वह समाज सेवा कर एक नया कीर्ति मान स्थापित करना चाहती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









