मंत्री प्रद्युमन ने व्यवसाईयों की पीड़ा को सुना

Feb 09 2020

 ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर मैं सड़क चौड़ीकरण को लेकर किला गेट से घासमंडी तक शासन द्वारा निर्धारित मापदंड के दौरान 12 मीटर सड़क को चौड़ी करने का प्रावधान रखा गया है। जिसको लेकर सर्राफा व्यवसाई संघ की एक बैठक चेंबर के सचिव प्रवीण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें। सभी व्यापारियों द्वारा कहा गया कि चौड़ीकरण के दौरान जो अधिग्रहण किया जा रहा है। उसमें सबसे पहले अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए उसके बाद सेंटर से नाप कर दोनों तरफ  से जमीन का अधिग्रहण किया जाए चेंबर सचिव श्री अग्रवाल ने व्यापारियों की इस मांग को आगे तक ले जाने की बात कही और मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रद्युमन तोमर के नाम एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को सुनने के लिए प्रदेश के ााद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रद्युमन सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यवसाईयों व स्थानीय लोगों से चर्चा की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 
इस अवसर पर बैठक में चेंबर सचिव प्रवीण अग्रवाल सर्राफा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष जवाहर लाल जैन एवं व्यापारी राजेंद्र जैन, कमल जैन, चंद्र प्रकाश गोयल, मुकेश जैन, सुभाष जैन, योगेश, चंदू गोयल, राम गोयल, गिर्राज रस्तोगी सहित समस्त उपनगर ग्वालियर सर्राफा व्यवसाई संघ व्यापारी उपस्थित थे।