लोगों को सर्दी का सितम सता रहा

Feb 09 2020

ग्वालियर। फरवरी माह के नौ दिन गुजर चुके हैं। इसके बाद भी लोगों को सर्दी का सितम सता रहा है। रविवार को सुबह से चली सर्द हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। ठंड की वजह से लोग सड़क पर बहुत कम निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।
यह महीना दिसंबर और जनवरी कीअपेक्षा ज्यादा ठंडा रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी धु्रव पर चलने वाली ठंडी हवाओं का सर्कुलेशन बिगड़ गया है। जिसकी वजह से वहां से चलने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ से रुख कर दिया है। उन्होंने बताया कि साइबेरिया से चलने वाली ठंडी हवाएं धु्रव के चारों तरफ ही चलती रहती हैं, लेकिन जब वहां पर लो प्रेशर की स्थिति बन जाती है तो यह सर्कुलेशन टूट जाता है। हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ चलनी शुरू हो जाती हैं। यही वजह है कि इन हवाओं का प्रकोप उत्तर भारत में बना हुआ है।