अलग-अलग हादसों में दो की माँत, सात लोग घायल

Feb 09 2020

ग्वालियर। 24 घंटे के दौरान सड़क हादसे में एक युवा और एक अधेड़ की मौत हो गई। दोनों सड़क हादसे में शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरे हादसे में घायल दस लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों घरों में मातम का माहौल है। लोहड़ी मैया के दर्शन के दर्शन कर लौट रहे थे, बोलेरो पलटी, सात लोग घायल इधर मुरार थानांतर्गत पंजाबी पुरा के पास आगरा-झांसी हाइवे पर एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सुल्तान पुत्र रामखिलाड़ी नागर निवासी मुरैना की मौत हो गई। वहीं उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में से तीन को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी सुल्तान अपने परिजनों के साथ बोलेरो वाहन से लोड़ी मैया नरवर के दर्शन कर वापस मुरैना की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वाहन हाइवे पर आया तो संभवत:टायर फट गया। चूंकि वाहन तेज गति में था। इस कारण से वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खाता हुआ पलट गया। आसपास के ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंचे और वाहन के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और देखरेख की। चाचा भूरा पुत्र बाबू सिंह ने भतीजे सुल्तान की मौत पर वाहन चालक एमपी06 डीए 0858 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और टोल नाके की एंबुलेंस का सूचना दी। लेकिन काफी देर तक दोनों ही एंबुलेंस घटना स्थल पर जल्द नहीं पहुंची। इस कारण से घायल तड़पते रहे। इधर मुरार थाना पुलिस के जवान भी देर से पहुंचे। 
इधर मुरार तिराहे पर रिषभ पुत्र देवेन्द्र भगोरिया निवासी बड़ागांव मुरार सायकल से कोचिंग जा रहा था। कि तभी मुरार कैंट चौराहे पर एक नई कार चालक ने उसे लापरवाही पूर्वक अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में रिषभ की दर्दनाक मौत हो गई। रिषभ के पिता शिक्षक हैं।
परिजनों ने मुरार थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मौके पर एक नई कार जिसका अस्थाई नंबर एमपी07 टीसी-0011 को थाने लाकर खड़ा कर दिया है। बताया जाता है कि कोई नई कार चलाना सीख रहा था। अब पुलिस कार एजेंसी से मालिक  के बारे में पूछताछ करेगी।