जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन
Feb 08 2020
ग्वालियर 08 फरवरी 2020/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय नईदिल्ली के निर्देशानुसार माननीय जिला न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शनिवार 8 फरवरी 2020 को नेशनल लोक अदालत का जिला न्यायालय ग्वालियर, डबरा, भितरवार एवं कुटुम्ब न्यायालय ग्वालियर में एक साथ आयोजन किया गया।
उक्त नेशनल लोक अदालत वर्ष 2020 की प्रथम लोक अदालत थी, जो कि निराकृत प्रकरणों एवं लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या तथा अवार्ड राशि की दृष्टि से सफल लोक अदालत रही। इस वर्ष की प्रथम लोक अदालत में ऐसे कई मामलों का निराकरण हुआ है जिन प्रकरणों के निराकरण में कई साल लगने की संभावना थी। उक्त लोक अदालत में कुल 9 करोड़ 71 लाख 60 हजार 399 की वसूली व अवार्ड पारित कर पक्षकारों को लाभान्वित किया गया।
लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में नगर निगम ग्वालियर को 59,37,674 रूपए की रिकवरी (जिसमें जल कर एवं सम्पत्ति कर भी सम्मिलित हैं) हुई तथा कुल 1729 मामले निराकृत हुए। इसी प्रकार विद्युत विभाग से संबंधित 24,64,067 रूपए की रिकवरी तथा 185 प्रकरण निराकृत हुए। इसके अतिरिक्त एनआई एक्ट-04, बैंकों के रिकवरी प्रकरण – 133 एवं अन्य प्रकार के 767 प्रकरणों सहित कुल 2826 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 2,19,59,891 रूपए की रिकवरी हुई तथा 1322 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
नेशनल लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के आधार पर मोटर दुर्घटना दावा-100, एनआई एक्ट-175, आपराधिक प्रकरण-58, वैवाहिक प्रकरण-25, श्रम प्रकरण-09, सिविल प्रकरण-41, विद्युत संबंधी प्रकरण-06 एवं अन्य प्रकरण-61 इस प्रकार कुल 508 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
मोटन दुर्घटना दावा के मामलों में 2 करोड़ 12 लाख 69 हजार रूपए का अवार्ड पारित किया गया। चैक बाउंस के मामलों में 3 करोड़ 95 लाख 9 हजार 524 रूपए, आपराधिक प्रकरणों में 80 हजार 91 रूपए, श्रम मामलों में 41 लाख 7 हजार 160 रूपए, सिविल प्रकरणों में 45 लाख 72 हजार 40 रूपए, विद्युत संबंधी मामलों में 16 लाख 42 हजार 708 रूपए, वाटर बिल संबंधी मामलों में 5 लाख 85 हजार 164 रूपए एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों में 34 लाख 34 हजार 821 रूपए सहित कुल 7,52,00,508 रूपए का अवार्ड पारित किया गया, जिनमें 464 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









