11वीं अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्णकप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज ग्वालियर दिनांक 08 फरवरी 2020 - 11वीं अखिल भारतीय राजमाता सिंधिया स्वर्णकप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 9 फरवरी को दोपहर 2 बजे एल एन आई पी ई के फुटबॉल मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उद्घाटन मैच यंग बॉयज छत्तीसगढ़ और ग्वालियर डीएफए के बीच खेला जाएगा। नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय राजमाता फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से एल एन आई पी ई के फुटबॉल मैदान पर किया जा रहा है प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री मुन्नालाल गोयल करेंगे। वही एल एन आई पी ई के कुलपति श्री दिलीप दुरेहा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें। नगर निगम के खेल अधिकारी श्री बीके त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दोपहर 2ः00 बजे से यंग बॉयज क्लब छत्तीसगढ़ एवं ग्वालियर डीएफए की टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें दो स्थानीय टीमें है जो इस प्रकार हैं एल एन आई पी ग्वालियर, ग्वालियर डीएफए, एम पी इलेवन जबलपुर, यंग बॉयज क्लब छत्तीसगढ,़ डायमंड फुटबॉल क्लब बालाघाट, शिवानंद फुटबॉल क्लब हरियाणा, चेन्नई पुलिस, ,रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर, एआरसी जम्मू, मदन महाराज भोपाल, डीएमएफसी झारखंड, आदिवासी फुटबॉल क्लब इंदौर और विजय फुटबॉल क्लब जयपुर के अलावा मां कामाख्या बिहार आदि टीमें शामिल हैं।
Feb 08 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









