लोक अदालत में जमा हुआ 1 करोड 21 लाख से अधिक का संपत्तिकर एवं जलकर

Feb 08 2020


ग्वालियर दिनांक 08 फरवरी 2020 - सम्पत्तिकर एवं जलकर के लंबित प्रकरणों में वसूली के लिए एवं प्रकरणों के निराकरण के लिए 08 फरवरी 2020 को आयोजित लोक अदालत में सम्पत्तिकर एवं जलकर उपभोक्ताओं ने बडी संख्या में उपस्थित होकर अपना सम्पत्तिकर एवं जलकर भरा तथा अधिभार में छूट का लाभ उठाया। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर एवं जलकर में लगभग 2150 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 1 करोड 21 लाख रुपए से अधिक का संपत्ति कर एवं जल कर वसूल किया।
        उपायुक्त सम्पत्तिकर ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय के मार्गर्शन में आयोजित लोक अदालत में लगभग 650 सम्पत्तिकर उपभोक्ताओं द्वारा 51 लाख 45 हजार रुपए जमा कराए गए। वहीं जलकर उपभोक्ताओं में लगभग 1500 उपभोक्ताओं द्वारा 70 लाख 05 हजार रुपए जलकर के रुप में जमा कराए गए। जिसमें मुरार क्षेत्र के लगभग 598 उपभोक्ताओं ने 24 लाख 50 हजार रुपए जमा कराए गए।