बजरंग दल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 29 से
Feb 08 2020
ग्वालियर। बजरंग दल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 29 फरवरी से 1 मार्च तक चिरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड दयाल नर्सिंग कॉलेज में आयोजित होगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने बताया देश को परम वैभव पर ले जाने के उदे्दश्य से देश में बढ़ रहे आतंकवाद, अलगाववाद एवं धर्मान्तरण देश तोडने की साजिश रचने वालो को समाप्त करने के लिये चिन्तन, मनन करने एवं तद्नुसार आगामी कार्य योजना तैयार करने के लिये दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन ग्वालियर में होने जा रहा है। साथ हि संगठन को गति प्रदान करने हेतु बजरंग दल प्रांत अधिवेशन में मार्गदर्षन करने हेतु विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री मिलिन्द परांडे उपस्थित रहेंगे। मध्य भारत प्रांत अधिवेषन में 32 जिलों से प्रांत टोली, विभाग टोली, जिला टोली एवं बजरंग दल की प्रखण्ड टोली के दायित्वान लगभग 2800 की सं या में प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रांत अधिवेशन में हर जिले से बलिदानियों के समाधि स्थल की मिट्टी एवं जिला स्तर पर हुये उल्लेखनीय कार्य की प्रदर्शनियां लगाई जायेगी। इस मौके पर 1मार्च को एक शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे फूलबाग मैदान से मेला ग्राउण्ड तक निकाली जायेगी। पत्रकार वार्ता में प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा, विभाग मंत्री मनोज गोडिय़ा, विभाग संयोजक मनोज रजक, जिला मंत्री कृष्ण कुमार रावत उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









