थाना बहोडापुर पुलिस ने पोस्को एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी फरारी बदमाश को किया गिर तार

Feb 08 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में शनिवार को थाना प्रभारी बहोडापुर उनि. इंदर सिंह राठौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोडापुर के पोस्को एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश सत्येन्द्र गुप्ता को हरिशंकरपुरम के आस-पास घूमतें देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बहोडापुर ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर ईनामी बदमाश सतेन्द्र गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता निवासी ग्राम बडौखरी तहसील मिहोना जिला भिंड हाल निवासी मंडी रोड लहार जिला भिंड को धर दबोचा। गिर तार बदमाश पर थाना बहोडापुर में प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर धटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि 18.06.19 को फरियादिया द्वारा थाना बहोडापुर में बदमाश सतेन्द्र गुप्ता एंव उसके साथियों द्वारा फरियादिया से जबरन देह व्यापार कराने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत जॉच के उपरांत थाना बहोडापुर में फरियादिया द्वारा बताये गये लोगों के विरूद्ध पोस्को एक्ट एंव अनेतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आरोपी सत्येन्द्र गुप्ता की गिर तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त फरारी ईनामी बदमाश को गिर तार करने मे थाना प्रभारी उनि. इंदर सिंह राठौर, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, अविलाख सिंह, लोकेन्द्र सिंह तोमर, लोकेन्द्र सिंह चौहान, अर्जुन सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।