रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स पर मानव श्रृंखला बनाई

Feb 08 2020

ग्वालियर। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रेड रिबन क्लब के अंतर्गत एड्स के रोकथाम के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई। एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है ना ही एक दूसरे के साथ-साथ रहने से फैलती है जिससे बचने के लिये हमें कुछ उपाये करने चाहिये यह बात डॉ. पाण्डेय ने कही। कार्यक्रम के प्रार भ में स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्र्यापण एवं एन.एस.एस. गीत का गायन किया गया। यह कार्यक्रम हनुामान चौराहे पर समाज को जागरूक करने के लिये एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा डॉ. संजय कुमार पाण्डेय व डॉ. राजेश मिश्रा के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर किया गया।
डॉ. पाण्डेय ने एड्स पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये युवा पीढ़ी द्वारा आज के दिवस पर जन-जन तक यह बात पहुंचानें का आव्हान किया। रेड रिबन क्लब का उद्देश्य ही भयावह बीमारियों को रोकना व समाज में इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम करना होता है। एड्स दिवस से इस बिमारी के बारे में फैंली हुई भ्रंतियों को दूर करना और एड्स पीडित व्यक्ति को स मान के साथ में समाज में स्थान देना ही प्रमुख उद्देष्य हैं। एड्स एक महामारी है और इसके ताजे आंकड़े चिंताजनक भी है। उन्होंने कहा कि स य समाज के लिये इसके संरक्षण द्वारा बचाव के द्वारा बचा जा सकता है। डॉ. संजय ने बताया कि एड्स एक महामारी है और इसके ताजे आंकड़े चिन्ताजनक है इस महामारी को रोकने के लिये स्वयं सेवकों ने बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। 
डॉ. मिश्रा ने रा.से.यो. छात्रों से आव्हान किया कि एड्स द्वारा पीडि़त व्यक्तियों को समाज के इस व्यवस्था में जोड़े और के पों के माध्यम से एन.एस.एस. के स्वयं सेवक उनके लक्षण व सुझाव को जन-जन तक पहुंचायें। योनजनित बिमारी होने के बावजूद भी यह गर्भवती माता को बिना एच.आई.वी. जांच के रक्त चढ़ाने तथा स्तेमाल की गई इनजेक्षन के द्वारा फैलने की ज्यादा स भावना रहती है जिससे बचा जायें। 
विश्व एड्स दिवस पर रा.से.यो. के स्वयं सेवकों व महाविद्यालय परिवार के लोगो को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय पाण्डेय ने शपथ दिलाई कि एड्स की जनजागरूकता के लिये हम लोगों को जागरूक करेगें और एड्स से बचाव के सभी उपायों को मानेंगे। कार्यक्रम में स्वयंसेवक अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, करण बरूआ, प्रियंका किरार, संजय यादव, रवि आदि लोग उपस्थित थे।