पहाड़ों पर बर्फबारी, शहर में रहेगी ठंड
Feb 08 2020
ग्वालियर। शहरवासियों को अभी लगभग एक पखवाड़े तक ठंड से छुटकारा मिलने वाला नहीं। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार जारी बर्फबारी के चलते तेज ठंडी हवाएं ठंडक पैदा करती रहेंगी, जिससे लोगों की परेशानी कम नहीं होगी। हालांकि अब धूप लगातार निकलेगी, जिससे दोपहर को राहत बनी रहेगी, लेकिन सुबह, शाम और रात को पारा डाउन ही रहेगा। इस दौरान चूंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस कायम है, जिससे बीच-बीच में बादल जरूर अपना प्रभाव बनाएंगे तब दोपहर को भी सर्दी का अहसास कंपा सकता है।
मौसम के जानकारों का कहना है कि अमूमन शहर में फरवरी मास के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगता है, लेकिन इस बार उत्तराखंड और हिमाचल में जारी लगातार बर्फबारी शहर पर भारी पड़ रही है। मौसम पूरी तरह से साफ है ऐसे में सर्द हवां आसानी से प्रवेश कर रहीं है, भले ही धूप में चटक आ जाती है, लेकिन छांव में सर्द हवा चैन नहीं लेने देती, यही कारण है कि फरवरी का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी गर्म कपड़े अपनी जगह बनाए हुए हैं और चार दीवारी के भीतर भी अल सुबह और फिर रात को हीटरों का सहारा भी लेना पड़ रहा है।
इधर मौसम विसेषत्रों का यह बी कहना है कि सर्दी विदा होने से पहले फिर झटका देगी। यह परिवर्तन बरसात के रूप में भी हो सकता है। पूर्वी राजस्थान में अब बी एक सिस्टम सक्रिय है, यह कुछ दिन में शहर में प्रभावी हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









