ज्यादा से ज्यादा मिले युवाओं को रोजगार

Feb 07 2020

ग्वालियर। युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सरकार पहल कर रही है और ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो सके इसलिए कई कंपनियों को कॉलेजों में बुलाकर जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह बात शुक्रवार सुबह साइंस कॉलेज में आयोजित किए गए 2 दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक मुन्नालाल गोयल ने कही। साइंस कॉलेज में रोजगार मेले काआयोजन किया जा रहा है, जिसमें आज सुबह से ही कई कॉलेजों के छात्र-छात्राएं पहुंचकर रोजगार संबंधित जानकारी ले रहे हैं। यह आयोजन बीआरजी कॉलेज मुरार व साइंस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए इंटरव्यू भी लिए जा रहे हैं। इस दौरान कॉलेजों के प्रोफेसर भी मौजूद हैं। कंपनियों द्वारा छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल भी की जा रही है। इस मेले का समापन आज किया जाएगा। इस दौरान साइंस कॉलेज के प्राचार्य बीएल अहिरवार, व्हीआरजी कॉलेज के प्राचार्य सुशीला माहौर, विनोद सेवरिया, सुयश कुमार, सीमा शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।