बिजलीघर के बाहर कांग्रेसी बैठे भूख हड़ताल पर

Feb 07 2020

ग्वालियर। शुक्रवार सुबह बिजली बिल में आंकलित खपत व गलत बिलों की समस्याओं को लेकर लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय नागरिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिजली घर पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल की जानकारी मिलते ही पुलिस बल व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करने से मना कर दिया और कहा जब तक मौके पर वरिष्ठ अधिकारी आकर समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।