भारत स्काउट एवं गाइड ग्वालियर चंबल संभाग का कैंप संपन्न हुआ

Feb 07 2020

ग्वालियर। भारत स्काउट एवं गाइड का सात दिवसीय चल रहा प्रशिक्षण कैंप संपन्न हुआ। यह कैंप प्रशिक्षण केंद्र नए गांव पर संचालित हो रहा था जिस के समापन पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रदेश के अध्यक्ष अशोक अर्गल, उपाध्यक्ष श्रीमती रेशू राजावत, जिला मु य आयुक्त बृजेंद्र सिंह जादौन एवं शिक्षा विभाग ग्वालियर चंबल संभाग के संयुक्त। संचालक अरविंद सिंह, राजीव शर्मा, ग्वालियर संभाग के अधिकारी मदन मोहन गुप्ता, चंबल संभाग के अधिकारी वीर सिंह यादव  की प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे। इस कैंप में गुना जिले को छोड़कर सभी जिलों से प्रतिभागिता रही। जिसमें 127 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। जिसके अंतर्गत व्यक्तित्व विकास, विपरीत परिस्थिति में जीवन जीने की कला, आपसी सामंजस्य, जैसे विषय को प्रमुख रूप से रखकर राष्ट्र निर्माण में सहायक बने ऐसी प्रतिभाओं को तराशने का संकल्प लिया गया। संचालक मंडल के रूप में मावई, मूलचंद गॉड, सविता भाटिया, प्रभा भावे, सुरेश चंद शर्मा, राजेंद्र ठाकुर,आशा सिंह, शंकर सिंह, नरेंद्र पिपल, के पी सिंह, आदि उपस्थित रहे।