शंख ध्वनि के साथ हो रहा राष्ट्रगान थम जाते हैं वाहनों के पहिए

Feb 07 2020

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर आए वीडियो के बाद लोगों में राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को जगाने के लिए भारत विकास परिषद ने एक अनूठी पहल की और आज से लगभग 2 साल पहले महाराज बाड़े पर 2 मिनट राष्ट्र के नाम गान की शुरुआत की गई थी। जो निरंतर जारी है, यह सराहनीय है। यह बात भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 2 मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में संतोष गुप्ता ने कही। इस मौके पर सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले और पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वालों को संस्था द्वारा समय-समय पर स मानित भी किया जाता है। इसी शृंखला में पत्रकार संतोष गुप्ता और फोटोग्राफर नरेंद्र परिहार को स्मृति चिह्न देकर स मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि 12 अगस्त 2018 को इसका आगाज किया गया था जो निरंतर चल रहा है, इस 2 मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाएं भी बढ़-चढकऱ हिस्सा ले रही हैं और मौसम की परवाह किए बगैर कार्यकर्ता सुबह 8 बजे एकत्रित होना शुरू हो जाते हैं। शंख ध्वनि होते हुए वाहन रुक जाते हैं और स्कूली बच्चे भी इस आयोजन में बढ़-चढकऱ हिस्सा ले रहे हैं यह सराहनीय है। इस मौके पर गिरीश अग्रवाल, महेश धीमन, संजय श्रीवास्तव, बबलू, बसंत सहित कई लोग मौजूद थे।