युवक-युवती ने किले से कूदकर दी जान
Feb 07 2020
ग्वालियर। साथ जीने और मरने की कसम खाकर शुक्रवार को युवक और युवती किले के सुसाइड प्वाइंट पर पहुंचे और छलांग लगा दी। युवक-युवती को सुसाइड प्वाइंट पर खड़ा देख किले पर घूमने वाले लोगों ने टोकना चाहा लेकिन उससे पहले ही वह छलांग लगा चुके थे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक युवक-युवती के शव की तलाशी ली तो युवक की पहचान हो गई है जबकि युवती कौन है इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक इंदौर एसएएफ बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और इसका नाम अरुण पुत्र सीताराम निवासी बिरलानगर बताया गया है। वैलेंटाइन डे वीक शुक्रवार से रोज डे के साथ शुरु हो गया है और वैलेंटाइन डे वीक के पहले दिन ही युवक-युवती ने अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मृतक प्रेमी जोड़े हैं या पति-पत्नी इसका पता लगाया जा रहा है। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने इसके घर सूचना भिजवा दी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि एसएएफ बटालियन में आरक्षक ग्वालियर कब आया था और किले पर युवती को लेकर कब पहुंचा था। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार को यह दोनों किले पर घूमते हुए सुसाइड प्वाइंट पर पहुंचे और इसके बाद खड़े होकर छलांग लगा दी।
पुलिस अफसरों का कहना है कि युवती की पहचान की जा रही है। मृतकों ने जान क्यों दी है इसकी वजह भी तलाशी जा रही है। युवती की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
घटना की खबर मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अफसरों को सूचना दी। जवान व युवती की मौत का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए और एसएफएल टीम को बुला लिया है।
कुंडी मंदिर के पास जैसे ही युवक-युवती ने किले से छलांग लगाई तो धूप में बैठे स्थानीय निवासियों ने देखा और इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस नियंत्रण कक्ष में बैठे आरक्षक ने बताया कि सूचना पंचम सिंह ने दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









