ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Feb 07 2020

 ग्वालियर। जनकगंज थाना अंतर्गत लक्ष्मीगंज तिराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र बालकिशन कुशवाह निवासी नयापुरा, लक्ष्मीगंज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक फेट्री से काम कर कर वापस घर लौट रहे थे उसके साथ गिर्राज कुशवाह भी बैठा था। जैसे ही वे लक्ष्मीगंज तिराहे पर आए तो पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही दिनेश की मौत हो गई वहीं गिर्राज घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के भाई गोलू उर्फ पंकज ने थाने में ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 3352 चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
बताया जाता है कि ट्रक की टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सड़क से दूर जा गिरी। बाइक के गिरने से चालक दूर जाकर गिरा। उसके सिर में चोट लगी और रक्त बहने लगा। हादसा के बाद आसपास के लोगों ने जल्द ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सड़के हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया। उसकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों का घर में आना शुरू हो गया। बताया जाता है कि दिनेश बहुत ही शांत स्वभाव का था और वह नौकरी छोड़कर जल्द ही अपना धंधा सैट करना चाहता था।