एडीजी राजाबाबू ने करोड़ों रूपयों के मादक पदार्थो का कराया नष्ट
Feb 07 2020
ग्वालियर। दमोह जिले में स्थित मायसेम सीमेंट फैक्ट्री में ग्वालियर रेंज के चारों जिलों में विभिन्न थानों में बदमाशों से बरामद मादक पदार्थो का नष्टीकरण उच्च ड्रग विनिष्टीकरण समिति के अध्यक्ष एडीजी राजाबाबू सिंह की देखरेख में 806 किलो ग्राम डोडाचूरा, 318 किलो ग्राम गांजा, 577 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किलो 280 ग्राम स्मैक एवं 2 किलो ग्राम हेरोइन का नष्टीकरण कराया। समिति के सदस्य डीआईजी च बल रेंज अशोक गोयल, द्वारा डोडाचूरा 235 किलोग्राम 500 किलो ग्राम गांजा, 20 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 185 ग्राम स्मैक का नष्टीकरण कराया गया। इस समिति द्वारा ग्वालियर जोन के चारों जिलों में विभिन्न अपराधों में जप्त किये गये मादक पदार्थों को एकत्रित कर न्यायालय के आदेश से नष्टीकरण किया गया।
उक्त कार्यवाही उच्च ड्रग विनिष्टीकरण समिति के अध्यक्ष एडीजी राजाबाबू सिंह, ग्वालियर डीआईजी सदस्य एके पाण्डे, डीआईजी चंबल रेंज (सदस्य) अशोक गोयल, एसपी ग्वालियर नवनीत भसीन, एसपी शिवपुरी राजेशसिंह चंदेल, एएसपी अपराध पंकज पाण्डेय, डीएसपी मु यालय मुनीश राजौरिया, एसडीओपी शिवपुरी आत्माराम शर्मा, डीएसपी गुना सुश्रीआकांक्ष पास्ते, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय वैज्ञानिक संजय जैन, मायसेम फैक्ट्री के जीएम प्रणय रावत आदि के समक्ष उपरोक्त मादक पदार्थ नष्टीकरण की संपूर्ण कार्यवाही दमोह जिले में स्थित मायसेम सीमेंट फैक्ट्री में की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









