महिला एवं बाल विकास मंत्री का डबरा में हुआ आत्मीय स्वागत

Feb 06 2020

 

ग्वालियर 06 फरवरी 2020 मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उत्कृष्ट क्रियान्यन के लिए विभिन्न श्रेणियों में तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री इमरती देवी ने गत दिनों दिल्ली में मध्यप्रदेश की ओर से पुरस्कार प्राप्त किए। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी का उनकी विधानसभा क्षेत्र डबरा में प्रधारने पर भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी। 
    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी के डबरा आगमन पर नागरिकों ने उनका पुष्पाहारों से स्वागत किया तथा विभाग को मिली उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी बधाई दी।