किसान सम्मेलन सह किसान सम्मान समारोह पिछोर में आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी होंगी मुख्य अतिथि

Feb 06 2020

 

ग्वालियर 06 फरवरी 2020 जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन 7 फरवरी को कृषि उपज मंडी पिछोर तहसील डबरा में किया जा रहा है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी उपस्थित रहेंगीं। शिविर में किसानों को सम्मान पत्रध्ताम्र पत्र तथा फसल ऋण माफी एवं नोड्यूज प्रमाण.पत्रों का वितरण किया जायेगा। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने पिछोर में आयोजित किसान सम्मेलन सह किसान सम्मान समारोह में सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। शिविर प्रातरू 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत प्रथम चरण में 24 हजार 516 कृषकों का 97 करोड़ रूपए का ऋण माफ किया जा चुका है। लाभान्वित कुल कृषकों में 22 हजार 841 कृषक सहकारी बैंक से जबकि शेष 1675 कृषक राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंक के अंतर्गत ऋणी थे। 
    जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में 4389 कृषकों का कुल 27 करोड़ 91 लाख रूपए का ऋण माफ करने की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिले में आवेदन करने से शेष रहे कृषकों के आवेदन पत्र जनपद पंचायत स्तर पर कृषकों द्वारा गुलाबी आवेदन पत्र भरे गए हैं। 31 जनवरी 2020 तक कुल 1079 कृषकों द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में आवेदन पत्र जमा किए हैं। आवेदन पत्रों के शीघ्र निराकरण उपरांत कृषकों को लाभान्वित करने का कार्य जिले में किया जा रहा है।