निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डब्ल्यूएचओ को कारण बताओ नोटिस एवं सफाई कर्मियों के एक दिवस के वेतन काटने के दिये निर्देश
Feb 06 2020
ग्वालियर 06 फरवरी 2020 - स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सफाई कर्मियों द्वारा शहर को साफ सुधरा रखने के लिए रात दिन काम किया सभी के सराहनीय प्रयास से शहर साफ दिखने लगा और आगे भी इसी प्रकार शहर को स्वच्छ व साफ रखना है। इसके लिए डब्ल्यूएचओ को सफाई कर्मियांे के साथ मिलकर अपने अपने वार्ड को साफ रखना है। जहां भी दलेल की आवश्यकता हैं वहां दलेल लगाकर साफ सफाई कराई जाये। उक्ताश्य के विचार उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए वार्ड 43, 50, 58 एंव 32 में सफाई कर्मियों को दिए।
उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया। जिसमे वार्ड 43 एवं 50 पर पदस्थ डब्लूएचओ क्रमशः श्री मनोज चैहान एवं श्री नरेश गोंडयाले नदारद मिले। दोनो डब्लूएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त वार्ड क्र 58 एवं 32 का भी निरीक्षण किया गया जिसमे हाजरी निम्नानुसार रही। वार्ड 58 मे कुल 66 सफाई मित्रो मे से 04 सफाई मित्र अनुपस्थित पाये गये एवं वार्ड 32 मे कुल 51 सफाई मित्रों में से 11 सफाई मित्र अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित सफाई मित्रों के आज दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए गए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









