मदाखलत निरीक्षक ने स्वयं तोडी अपने रिश्तेदार की तलघर में चली रही अवैध दुकान
Feb 06 2020
ग्वालियर 06 फरवरी 2020 - नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देश पर शहर में बने तलघरों में अवैध रूप से संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कराने की कार्यवाही अभियान चलाकर की जा रही है। जिसके तहत आज भारत टॉकीज के पास लक्ष्मी डिस्पोजल के सामने बने तिरुपति बालाजी कॅाम्प्लेक्स के तलघर में अवैध रूप से चल रही दुकानों को हटवाया गया तथा तलघर में पार्किंग प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गए।
उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा तलघरों में चल रही दुकानों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज तिरूपति बालाजी काॅम्प्लेक्स में जब कार्यवाही के लिए निगम का अमल पहंुचा तथा निगम अमले में ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मदाखलत निरीक्षक श्री श्रीकांत सेन भी उपस्थित थे। बालाजी काॅम्प्लेक्स में श्री सेन की रिश्ते में नानी लगने वाली श्रीमती शारदा देवी बंजारे पत्नी श्री लालता प्रसाद बंजारे की दुकान तलघर मे अवैध रूप से संचालित हो रही थी जिसको देखते हुए मदाखलत निरीक्षक श्री सेन ने कर्तव्यों को रिश्तों से उपर रखते हुए स्वयं ही दुकान तोडने की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर श्री प्रदीप जादौन, क्षेत्र अधिकारी श्री वेद प्रकाश निरंजन, टाइम कीपर श्री धर्मेंद्र शर्मा भी इस कार्रवाई मे उपस्थिति थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









