सम्पत्तिकर बकाया होने पर निगम अमले ने किया एष्वर्य अपार्टमेंट सील

Feb 06 2020

 


ग्वालियर 06 फरवरी 2020 - नगर निगम ग्वालियर द्वारा सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से सम्पत्तिकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है तथा सभी बडे बकायदारों का सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। इसी क्रम में निगम के सम्पत्तिकर अमले द्वारा आज वार्ड 48 मामा का बाजार स्थित एश्वर्य अपार्टमेंट पर 4 लाख रूपये सम्पत्तिकर बकाया होने पर उक्त भवन को सील करने की कार्यवाही की। 
    उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान के निर्देशन में की गई कार्यवाही के दौरान वसूली प्रभारी श्री महेन्द्र शर्मा द्वारा वार्ड 48 के मामा का बाजार क्षेत्र में स्थित एश्वर्य अपार्टमेंट के संचालक को 4 लाख रूपये बकाया सम्पत्तिकर जमा करने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन अपार्टमेंट संचालक द्वारा सम्पत्तिकर की राशि जमा नहीं की गई। जिसके चलते निगम के अमले द्वारा उक्त अपार्टमेंट ताले लगाकर सील करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कर संग्रहक श्री कमल चतुर्वेदी, श्री संजय गोयल सहित अन्य अमला मौजूद रहा।