प्रतिदिन होगी सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षाः निगमायुक्त
Feb 06 2020
ग्वालियर 06 फरवरी 2020 - सभी अधिकारी कर्मचारी सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य को ध्यान में रखकर टीमवर्क के साथ कार्य करें तथा हर हाल में सम्पत्तिकर वसूली का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूरा करें। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि निगम को मिलने वाले राजस्व के जो स्रोत हैं उनमें कतई लापरवाही न बरती जाए। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री दिनेश शुक्ला, श्री राजेश श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री जगदीश अरोरा, श्री सत्यपाल सिंह चैहान सहित सभी संबंधित सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी, वसूली प्रभारी एवं कर संग्रहक उपस्थित रहे।
निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने आज गुरूवार को नगर निगम के प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित सम्पत्तीकर की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियांे से वार्ड वार सम्पत्तिकर की समीक्षा की और कहा कि लक्ष्य अनुसार सम्पत्तिकर वसूली किये जाने हेतु प्रत्येक करसंग्रहक के लिए प्रतिदिन सम्पत्तिकर वसूली एवं आईडी कवरेज के लक्ष्य जारी किये गए थें। परंतु आज दिनांक तक दिये गए लक्ष्य अनुसार वसूली नहीं की है। इसलिए अब आपके लिए प्रतिदिन का लक्ष्य प्रपत्र दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारी प्रतिदिन बैठक कर लक्ष्य निर्धारित करें तथा शाम को लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा कर प्रपत्र को जमा करें। वित्तीय वर्ष में लगभग 45 दिन शेष रह गया है।
निगमायुक्त श्री माकिन ने कहा कि प्रतिदिन कर संग्रहक वाइज वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया जाये और उस लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन समीक्षा की जावे। इसके लिए नगर निगम आयुक्त श्री माकिन ने संबंधित अपर आयुक्त एवं उपायुक्त अपने अपने क्षेत्र की सम्पत्तिकर अधिकारियों व कर संग्रहक की बैठक प्रतिदिन करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव क्षेत्र क्रमांक 1,3 एवं 7 के सम्पत्तिकर अमले, अपर आयुक्त श्री दिनेश शुक्ला क्षेत्र क्रमांक 15,16 एवं 19, अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव क्षेत्र क्रमांक 8,9,10, अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव क्षेत्र क्रमांक 24,25, उपायुक्त श्री देवेन्द्र चैहान क्षेत्र क्रमांक 2,4,5,6, उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान क्षेत्र क्रमांक 17,18,20,21, उपायुक्त श्री जगदीश अरोरा क्षेत्र क्रमांक 11,12,13,14, एवं उपायुक्त श्री आनंद कुमार क्षेत्र क्रमांक 22 एवं 23 के सम्पत्तिकर अमले की प्रतिदिन प्रातः 8 बजे निर्धारित कार्यालय पर समीक्षा करेगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









