विधायक मुन्नालाल गोयल ने किया कलेक्टर के साथ भ्रमण

Feb 06 2020

ग्वालियर। लोगों को संकरी सड़कों के कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं टूटी-फूटी सड़कों के कारण इन पर वाहन चालाना तो दूर पैदल चलना भी बेहद मुश्किल है। इन्हें सुधरवाना होगा, ताकि लोगों की दिक्कतें दूर हो सकें। यह बात विधायक मुन्नालाल गोयल ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण करते वक्त साथ में मौजूद कलेक्टर अनुराग चौधरी व अन्यअधिकारियों से कही। उन्होने कहा कि जो भी बाधाएं चौड़ीकरण में आ रहीं हैं उन्हे दूर किया जाए, इसके लिए अन्य विभागों से भी तालमेल बनाया जाए, सड़क के बीच में लगें बिजली के खंबे भी इसमें बाधा हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, एसडीएम अनिल बनवारिया, जयति सिंह के आलावा नगर निगम, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के भी अधिकारी मौजूद रहे।
गोयल ने कलेक्टर चौधरी के साथ थाटीपुर चौहान प्याऊ से सड़कें नापनी शुरु कीं। इस दौरान वह मैहरा, सारिका नगर, दर्पण कॉलोनी होते हुए सचिन तेंदुलकर मार्ग तक पहुंचे, यहां सड़कों को चौड़ा करने में बाधक बन रहे पावर हाउस को दूसरी जगह शि ट करने का आदेश दिया। वहीं सचिन तेंदुलकर मार्ग डीबी सिटी के सामने से पत्रकार कॉलोनी होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने तक के सडक मार्ग निर्माण के लिए भी जायजा लिया और इसे जल्द ही शुरु करने की बात कही।
विधायक और कलेक्टर हुरावली स्थित शासकीय भूमि पर स्पोटर्स कॉ पलेक्स निर्माण कार्य का जायजा लेने भी पहुंचे, वहीं यहां सड़क निर्माण को लेकर आर्मी वालों के साथ होने वाले विवाद की बात सामने आई, लोगों का कहना था कि इनके द्वारा सड़क निर्माण में न सिर्फ बाधा डाली जाती है, बल्कि रास्ता भी बंद कर दिया जाता है, जिससे परेशानी होती है। इस पर यहां एनओसी लेने पर चर्चा हुई।
अग्रसेन चौक से 6 नंबर चौराहा होते हुए जड़ेरुआ तक सडक निर्माण कर जनपथ रोड के रुप में विकसित करने, 7 नंबर चौराहा स्थित पीडक्ल्यूडी की ग्राम मुरार सर्वे क्रमांक 3082 से 3090 एवं 3092 की भूमि को आधिपत्य में लेकर 2 बीघा भूमि पर मुरार थाने को हस्तांतरित करने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 9 के पुराने जीर्ण-शीर्ण भवन एवं वर्तमान क्षेत्रीय कार्यालय के भवन के स्थान पर व्यवसायिक कॉ पलेक्स निर्माण व बारादरी स्थित पुलिस चौकी के पुनर्निर्माण के लिए भी जगह तलाशी गई।
वहीं फूटी कॉलोनी हुरावली से हाइवे रोड के निरीक्षण के दौरान देखने को मिला कि यहां तो सड़क की जगह केवल गड्ढे ही गड्ढे थे। बेहद धूल भी उड़ रही थी, जिससे इस पर चलना या वाहन लेकर गुजरना तो दूर रहने वाले तक परेशान थे, लोगों ने इसकी शिकायत भी की, जिस पर गोयल ने इसके जल्द सुधार का आश्वासन दिया। इसके अलावा फूटी कॉलोनी हुरावली से हाइवे रोड तक बदहाल सडक, का अवलोकन, रमौआ डैम का अवलोकन कर इस स्थान को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित करने हेतु एवं रमौआ डैम से हुरावली तक कैनाल निर्माण पर चर्चा की । इसके अलावा हुरावली, सिरोल एवं डोंगरपुर के भूमिहीन परिवारों को पट्टे दिये जाने हेतु उपयुक्त शासकीय भूमि का अवलोकन किया गया। मुरार एवं थाटीपुर की डेयरियों के लिए गौशाला तैयार करने के लिए भी स्थान का चयन किया गया।