लापता युवक का सागरताल में उतराता मिला शव

Feb 06 2020

ग्वालियर। गुस्वार की सुबह सुसाइड पाइंट सागरताल में एक युवक का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की। कुछ देर बाद उसके परिजन जिनमें दो भाई, चाचा और चाची ने मौके पर आकर बताया कि यह हमारा बेटा संजू खान पुत्र पप्पू खान निवासीा सागरताल उम्र 38 वर्ष है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बहोड़ापुर थाने में पदस्थ एएसआई शर्मा ने बताया कि शव 6-7 दिन पुराना है। 30 जनवरी से संजू घर से चला गया था उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी थी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 
बताया जाता है कि मृतक संजू के दो बच्चे हैं, लेकिन उस पर उधारी थी और पारिवारिक क्लेश के कारण भी वह तनाव में था। 30 जनवरी को वह घर से झगड़कर और परिजनों से यह कहकर आया था कि वह सागरताल में मरने जा रहा है। परिजनों को लगा कि वह गुस्से में है इस कारण से यह बोल रहा है, पर दो दिन तक जब वहघर से वापस नहीं आया तो परिजनों ने सागरताल आए थे, लेकिन उन्हें कोई शव नहीं मिला। गुरूवार सुबह बॉडी फूलकर ऊपर आ गई तो आसपास के लोगों ने सूचना दी।