नि:शुल्क हेल्थ शिविर में उमड़े मरीज

Feb 06 2020

ग्वालियर। अहिंसा महिला बाल कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा प्रसार समिति द्वारा नवजीवन ओडी आई सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें की गरीब बस्तियों एवं स्लम एरिया के किशोर एवं किशोरिया और यूथ का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं नि:शुल्क दवा वितरण भी किया। शिविर में डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने सभी मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया और संस्था के उपस्थित स्टाफ सदस्य प्रोजेज्ट इंचार्ज शिवानी श्रीवास्तव, अमित शर्मा, संजना शर्मा, अंजू शर्मा एवं नर्सिंग नर्सिंग स्टाफ लुइस फ्रांसिस वेद प्रकाश परमार शिविर में शामिल रहे।