धूप का सिलसिला जारी शाम को ठंडक से मुश्किल

Feb 06 2020

ग्वालियर। जिले में कई दिनों से सुबह धूप खिलने का सिलसिला जारी है। लेकिन शाम होते-होते ठंडक का अहसास शहरवासी कर रहे हैं। वहीं लगभग 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान रात में ठिठुरन के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से मौसम करवट ले रहा है। वहीं नमी मिलने से बादल छाने लगे हैं।
पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में अफगानिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। साथ ही आर्द्र पूर्वी हवाएं 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक बंगाल की खाड़ी से आ रही हैं। वहीं अरब सागर से भी आर्द्रता मिल रही है। सर्दी का एक और दौर 7-8 से शुरू होगा। मौसम साफ होते ही रात का पारा 10 डिग्री के नीचे गिरना शुरू हो जाएगा। इधर बताया जाता है कि जिले में बारिश की संभावना लगातार व्यक्त की जा रही है। अगर बारिश हुई तो खरीफ की फसलों को फायदा होगा।