जीवन सुगमता का सूचकांक तैयार करने हेतु विभागीय अधिकारी समय पर दें जानकारी संभागीय आयुक्त श्री ओझा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
Feb 05 2020
ग्वालियर 05 फरवरी 2020 ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स यानि जीवन जीने की सुगमता इसमें ग्वालियर शहर किस पायदान पर हैए इसका सर्वे कराया जायेगा। देश की 100 स्मार्ट सिटियों में यह सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस सर्वे के दौरान विभिन्न विभागों को अपने.अपने विभाग से संबंधित जानकारी फीड करना है। सभी विभागीय अधिकारी उक्त कार्य को प्राथमिकता से करेंए ताकि हमारा शहर भी रैंकिंग में अच्छा स्थान पा सके।
संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। उक्त जानकारी 14 कैटेगिरी में विभाजित की जाकर फीड की जाना है। इसके लिए सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी समन्वयक की भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इनके माध्यम से ही सम्पूर्ण जानकारी तैयार कर अपलोड की जायेगी।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिनए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण श्री वीरेन्द्र सिंहए सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वीए मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री बी के शर्माए संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें श्री दीक्षित सहित शिक्षाए स्वास्थ्यए प्रदूषण नियंत्रणए नगर निगमए पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने बताया कि भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एण्ड अर्बन वेलफेयर द्वारा संचालित पोर्टल के माध्यम से शहर की नगर पालिकाओं व जीवन की सुगमता का सूचकांक तैयार किया जा रहा है। इनमें तीन स्तम्भों में क्वालिटी ऑफ लाइफ में एज्यूकेशनए हैल्थए हाउसिंगए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंटए मोबिलिटी एवं सेफ्टी व सिक्यूरिटी को लेकर शहर कितना सुविधा सम्पन्न हैए जानकारी ली जा रही है। इसके साथ ही इकोनोमिक एबिलिटी में लेवल ऑफ इकोनोमी डवलपमेंट क्या हैए इसकी भी जानकारी संकलित की जा रही है।
बैठक में श्री तेजस्वी ने बताया कि शहर में पर्यावरण की स्थिति और अनुकूल वातावरण की जानकारी हासिल करने के लिए सस्टेनेबिलिटी में एनवायरमेंटए ग्रीन स्पेसेज एण्ड बिलिडंग्सए एनर्जी कन्सपशन एवं सिटी रेजीलिएंस का सर्वे होगा। श्री तेजस्वी ने बताया कि ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स को प्रतिशत आधार पर चार श्रेणियों में रखा है। इसमें 30 प्रतिशत सिटीजन पर्सेप्शन ;नागरिक अनुभूतिद्धए 35 प्रतिशत क्वालिटी ऑफ लाइफए 15 प्रतिशत इकोनोमिक एक्टिविटी एवं 20 प्रतिशत सस्टेनेबिलिटी के लिए है।
सीईओ श्री तेजस्वी ने बताया कि इसमें नागरिक अपना फीडबैक भी दे सकते हैं। इसके लिए क्यूण्आरण् कोड को स्कैन कर अथवा ूूूण्म्व्स्ण्वतहध्बपजप्रमदमिमकइंबा लिंक पर जाकर अंकित कर सकते हैं।
श्री तेजस्वी ने बताया कि नगर पालिका प्रदर्शन सूचकांक नगर पालिकाओं के क्षेत्रीय प्रदर्शन की जांच करता है। इसमें जो पांच वर्टिकल हैं उनमें सर्विसेजए फाइनेंसए टेक्नोलोजीए प्लानिंग एवं गवरनर्स शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









