संस्था को मजबूत बनाने के लिए करों की वसूली को दें सर्वोच्च प्राथमिकता विकास योजनाओं का कार्य निर्धारित समय.सीमा में गुणवत्ता से हो . निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा निगम प्रशासक ने की निगम की योजनाओं और सम्पत्ति कर की समीक्षा
Feb 05 2020
ग्वालियर 05 फरवरी 2020 नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सम्पत्ति कर के साथ ही अन्य करों की वसूली भी निगम के अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप करें। करों की वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी । इसके साथ ही केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन भी प्रभावी रूप से किया जाएए ताकि आम जनों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक नगर निगम ग्वालियर श्री एम बी ओझा ने बुधवार को निगम मुख्यालय पर निगम की योजनाओं की समीक्षा के साथ.साथ सम्पत्ति कर एवं अन्य करों की वसूली की स्थिति का आंकलन करने हेतु आयोजित बैठक में निगम अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिनए अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गवए अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तवए अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तवए अपर आयुक्त श्री आर के शुक्ला सहित निगम के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
निगम प्रशासक ने बैठक में अमृत परियोजना के तहत शहर में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीवर एवं पानी की लाईन बिछानेए पानी की टंकियों के निर्माण तथा सीवरेज एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। श्री ओझा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की इन महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन ग्वालियर में पहले से ही निर्धारित अवधि में नहीं हो पाया है। कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेन्सियों को भी निर्देशित किया कि सीवर एवं पानी के ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण 31 मार्च 2020 तक पूर्ण करें। इसके साथ ही पानी की टंकियों का निर्माण कार्य भी मार्च माह से पूर्व किया जाए।
प्रशासक श्री ओझा ने बैठक में सीवर एवं पानी की लाईन बिछाने के बाद सड़कों को ठीक करने की जो कार्रवाई की जा रही हैए उस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहर में अनेक स्थानों पर सीवर और पानी की लाईन बिछाने के पश्चात सड़कों को ठीक नहीं किया गया है। यह स्थिति ठीक नहीं है। सभी निर्माण एजेन्सियां लाईन बिछाने के पश्चात प्राथमिकता से सड़क को ठीक करने का कार्य करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़कों को ठीक करने का कार्य समय.सीमा में हो। इसके साथ ही भविष्य में लाईन बिछाने के बाद सड़क ठीक करने के पश्चात ही आगे की सड़क खोदने का कार्य किया जाए।
बैठक में अमृत परियोजना के तहत तिघरा से जलालपुर तक पानी की लाईन बिछाने के कार्य की भी समीक्षा की गई। उक्त कार्य को भी तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश संबंधित एजेन्सी को दिए गए। प्रशासक श्री ओझा ने सभी निर्माण एजेन्सियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि आगामी 4 मार्च को अमृत परियोजना की पुनरू समीक्षा की जायेगी। समीक्षा के पूर्व सभी निर्माण एजेन्सियां दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही निर्माण एजेन्सियां अपने.अपने कार्य पर अधिक मशीनें एवं लेबर लगाकर कार्य तेजी के साथ पूर्ण कराएं।
करों की वसूली को दें सर्वोच्च प्राथमिकता
नगर निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा ने निगम अधिकारियों की बैठक में सम्पत्ति करए जल कर एवं अन्य करों की वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक नगर निगम आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगाए तब तक शहर विकास के कार्यों को और गति नहीं मिल सकती। नगर निगम ग्वालियर में 75 करोड़ रूपए के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रणनीति बनाकर वसूली की कार्रवाई की जाए। बड़े बकाएदारों के यहां वसूली के लिए दल बनाकर जाएं और वसूली करें। वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
प्रशासक श्री ओझा ने बैठक में अपर आयुक्त एवं उपायुक्तों को भी निर्देशित किया कि वे वसूली के कार्य का नेतृत्व करें और अपने.अपने क्षेत्र में लक्ष्य अनुरूप वसूली का कार्य कराएं। प्रतिदिन वसूली की समीक्षा भी अपने.अपने क्षेत्र के अपर आयुक्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम की वसूली की साप्ताहिक समीक्षा मेरे द्वारा भी की जायेगी। जिन क्षेत्रों में भी लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं पाई गई वहां के संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
प्रशासक श्री एम बी ओझा ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार एवं अन्य शासकीय संस्थान जिनसे सम्पत्ति कर लिया जाना हैं उनसे भी सम्पत्ति कर लेने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए नगर निगम आयुक्त स्वयं पहल करें। आवश्यकता हो तो संस्था प्रमुख को मेरी ओर से भी पत्र भेजा जाए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि सम्पत्ति कर वसूली के लिए भी निगम विशेष प्रयास कर रहा है। लक्ष्य अनुरूप निगम वसूली करेगा। इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। अमृत के कार्यों को भी गति प्रदान की गई है। 31 मार्च तक कई कार्य पूर्ण भी कर लिए जायेंगे। टंकियों के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।
निगम आयुक्त श्री माकिन ने बैठक में यह भी बताया कि अमृत परियोजना के तहत सीवर और पानी की लाईन डालने के कारण जो सड़कें खराब हुई हैं उनको प्राथमिकता से ठीक कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जहां.जहां आवश्यकता है वहां निगम अपने स्तर से भी सड़कों को ठीक करने का कार्य कर रहा है।
दो जेडओ निलंबित
निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा ने निगम की समीक्षा बैठक में सूचना के बाद भी उपस्थित न होने पर क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रण्.21 श्री राजू गोयल एवं क्षेत्र क्रण्.25 श्री सौरभ शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में निगम के सभी क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्राधिकारी अपने.अपन क्षेत्र में सभी कार्यों के लिए जवाबदार अधिकारी हैं। निर्माण कार्यए सफाईए कर वसूली के साथ.साथ निगम की सभी गतिविधियों के लिए क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र का जिम्मेदार अधिकारी है। कोई भी अधिकारी अपने दायित्व से मुक्त नहीं है। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









