निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित सफाई कर्मियों के एक दिवस के वेतन काटने के दिये निर्देश
Feb 05 2020
ग्वालियर दिनांक 05 फरवरी 2020 . स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सफाई कर्मियों द्वारा शहर को साफ सुधरा रखने के लिए रात दिन काम किया सभी के सराहनीय प्रयास से शहर साफ दिखने लगा और आगे भी इसी प्रकार शहर को स्वच्छ व साफ रखना है। इसके लिए डब्ल्यूएचओ को सफाई कर्मियांे के साथ मिलकर अपने अपने वार्ड को साफ रखना है। जहां भी दलेल की आवश्यकता हैं वहां दलेल लगाकर साफ सफाई कराई जाये। उक्ताश्य के विचार उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सफाई कर्मियों को दिए।
उपायुक्त श्री चैहान द्वारा प्रतिदिन की भांति आज 05 फरवरी को सुबह 7 बजे वार्ड क्र 03 का निरीक्षण किया गया। जिसमे वार्ड 03 पर पदस्थ डब्लूएचओ श्री ताराचंद पवार नदारद मिले। जानकारी प्राप्त करने पर पाया गया कि डब्लूएचओ का पुत्र श्री श्याम पवार द्वारा हाजरी ली जा रही है। श्री श्याम वार्ड 03 पर सफाई मित्र ;विनियमतद्ध के रूप मे पदस्थ हैं। वार्ड 03 मे कुल 60 सफाई मित्रो मे से 23 सफाई मित्र अनुपस्थित पाये गये जिनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त श्री चैहान को निरीक्षण के दौरान जहां भी जो खामी मिल रही है तत्काल उसे ठीक कराया जा रहा है और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









