खुशियों की दास्तां बेटियों को सेल्फ डिफेंस की प्रेरणा दे रही है निशा

Feb 05 2020


  
ग्वालियर 05 फरवरी 2020 बेटियां दो घरों की लाज होती हैंए बेटियों के बिना जीवन अधूरा है बेटियां बोझ नहीं हैए बेटी बचाओ बेटी पढाओ के साथ.साथ बेटियों को सेल्फ डिफेंस भी सिखाओ तभी बेटियां सुरक्षित रह सकती हैंए यह कहना है बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ग्वालियर जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बनाई गई ब्रांड एम्बेसडर बेटी निशा जाटव का। जो जिले में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश घर.घर तक पंहुचाने का कार्य कर रहीं हैं। 
बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर नेशनल बॉक्सिंग चैम्पीयन निशा जाटव ने प्रदेश और देश में कई मैडल जीत कर परिवार और जिले का मान बढाया है। निशा जाटव की खेल भावना को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 2012 में एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया है। उनका कहना है कि आये दिन बेटियों के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रत्येक बेटी को बॉक्सिंग और सेल्फ डिफेंस की क्लास जरूर जाना चाहिए जिससे वह खुद तो सुरक्षित रहेगीं साथ ही उसमें आत्मविशवास भी बढेगा। माता पिता को भी बेटियों को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 
बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर नेशनल बॉक्सिंग चैम्पीयन निशा जाटव का कहना है कि मैं ज्यादा से ज्यादा बेटियों को सेल्फ डिफेंस सीखने के लिए प्रेरित करती हूंए जिससे वह खुद तो सुरक्षित रहेगी। साथ ही परिवार को भी सुरक्षित रख सकेगी। इसके साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेगें। अपनी बेटियों की तुलना लडकों से नहीं करना चाहिए बेटियां सबसे अलग होती हैं। उनको जिस फील्ड में जाना है उन्हे जाने दीजिए रोको नहीं लडकियों को सपोर्ट करो। महिला बाल विकास विभाग द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई निशा जाटव आज शहर की बेटियों के लिए प्रेरणा तो बनी साथ ही स्वयं तो आत्मनिर्भर हैं ही दूसरी बेटियों को भी सेल्फ डिफेंस सीखने की प्रेरणा देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।  

सहायक संचालक मधु सोलापुरकर