बीसीसीआई अंडर 19 गल्र्स क्रिकेट टूर्नामेंट 23 से

Feb 05 2020

ग्वालियर। बीसीसीआई का अंडर-19 गर्ल्स टूर्मामेंट 23 फरवरी से 10 मार्च तक ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। इसकी मेजबानी ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन को मिली है। इस प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। 
खास बात यह है कि ग्वालियर में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए एमपीसीए द्वारा घोषित की गई टीम में मध्यप्रदेश की कप्तानी ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है। अनुष्का वर्तमान में हिमाचल में आयोजित अंडर-23 गल्र्स वनडे टूर्नामेंट में शीर्ष बल्लेबाजी के तौर पर खेल रही हैं।