भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया धूमधाम से
Feb 05 2020
ग्वालियर/ भितरवार। श्री श्री 1008 मज्जिनेंद्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा भारत एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव के चौथे दिन भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन समिति द्वारा भगवान के जन्म को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जन्म कल्याणक अवसर पर पूरे नगर में हेलीकॉप्टर से पुष्प और रत्नों की वर्षा की गई। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि नगर के सिया राम भवन के नजदीक बनाई गई अयोध्या नगरी मैं परम पूज्य मुनि विवेक सागर महाराज एवं मुनि बिहसंत सागर महाराज के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। आदिनाथ भगवान के जन्म के बाद सौधर्म इंद्र सिंघई राकेश कुमार जैन, कुबेर इंद्र सिंघई ऋषभ कुमार जैन, यज्ञ नायक सिंघई मदनलाल जैन, ईशानेंद्र सिंघई भरत जैन, सनत कुमार इंद्र सिंघई विमल कुमार जैन, माहेंद्र इंद्र सिंघई दीपक कुमार जैन, चक्रवर्ती सिंघई लोकेंद्र जैन आदि केंद्रों के साथ हाथी पर सवार होकर पांडुक शिला की ओर भव्य यात्रा के साथ प्रस्थान करते हैं। आयोजन स्थल अयोध्या नगरी से भगवान की शोभायात्रा प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय होते हुए मु य सड़क मार्ग पहुंची जहां से एक विशाल चल समारोह के साथ नगर में भ्रमण करते हुए डबरा भितरवार मु य सड़क मार्ग स्थित निर्माणाधीन मैरिज गार्डन मैं स्थित पांडुक शिला पर पहुंची। जहां भगवान का अभिषेक किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









