बनने के बाद से पहली बार बंद हुआ राजपूत छात्रावास
Feb 05 2020
ग्वालियर। शादी समारोह में पथराव कर दूल्हे के पिता और बारातियों की मारपीट करने वाले छात्रों की वजह से ज्येन्द्रगंज स्थित राजपूत बोर्डिंग पहली बार बन्द कर दिया गया। इससे पहले राजपूत बोर्डिंग के छात्रों ससद्वारा किये गये उपद्रव के कारण वर्ष 2002 में ऐसे हालात बने थे, लेकिन तब 22 छात्रों को बोर्डिंग से निकाल दिया गया था। लगभग 101 वर्ष पूर्व 1919 में बने राजपूत बोर्डिंग के प्रबंधन ने बदनामी की वजह से पहली बार बोर्डिंग को बन्द करने का स त फैसला लिया है। इसके साथ ही बोर्डिंग में रह रहे सभी 37 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है।
उधर, शादी समारोह में हमले की घटना की विवेचना एसपी नवनीत भसीन ने आईपीएस अधिकारी रजत सकलेचा को सौंपी गयी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने गत रात में भी बोर्डिंग में दबिश दी। लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने बोर्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी। इसमें छात्रों की भीड़ आते जाते दिखी, लेकिन कोई भी फुटेज स्पष्ट नहीं दिखाई दिया है।
राजपूत छात्रावास बनने के बाद पहली बार बन्द किया गया है। इससे पहले 2002 में अनुशासनहीनता के मामले में 22 छात्रों को निष्कासित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि मराठा बोर्डिंग में सोमवार की रात आयोजित वाल्मीकि समाज की शादी समारोह में राजपूत बोर्डिंग के छात्रों द्वारा दूल्हा और उसके सपिता समेत अन्य लोगबों के साथ मारपीट, तोडफ़ोड़ एवं पथराव करने के मामले में तूल पकड़ लिया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने देर रात तक थाना घेरे रखा। उसके बाद पुलिस ने राजपूत बोर्डिंग के दात्रों के खिलाफ मारपीट व लूट डकैती, छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही छात्रावास प्रबंधन ने आनन फानन में बैठक बुलाकर छात्रावास को आगामी आदेश तक बन्द करने का फैसला किया गया।
दो आरोपी छात्रों पर इनाम
शादी समारोह में हमला करने वाले राजपूत बोर्डिंग के छात्रों पर केस दर्ज कर विवेचना आईपीएस रजत सकलेचा की सौंपी गयी हैं। दो हमलावर पर 5-5 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया है। शेष की पहचान की जा रही हैं।
नवनीत भसीन, एसपी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









