निगमायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Feb 04 2020

 

 

 


ग्वालियर 4 फरवरी 2020 - आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    जनसुनवाई के दौरान वार्ड 4 चन्द्र नगर के समस्त प्रार्थीगणों ने सीवर लाईन डालकर मेन सीवर लाइन में जोडने के संबंध में, वार्ड 47 के श्री संजय द्विवेदी ने अवैध व्यवसायिक तलघरों के संचालन को बंद करने के संबंध में, वार्ड 18 के श्री गिरधारी लाल शर्मा दीनदयाल नगर ने सीवर लाइन डालने, पार्क में सीसी टीवी कैमरा, हाईमास्क लगवाने एवं मुक्तिधाम में चबूतरा टीनसेट लगावाने के संबंध में, वार्ड 36 की श्रीमती ओमवती गेडेवाली सड़क धोबीघाट कालीमाता के मंदिर के पास ने अवैध रूप से किये गए कब्जे को हटवाने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव को दिया। अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव ने कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत कर दिया तथा कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
       निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीवर, सफाई, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।