सूखा रहेगा मौसम, हवा थमते ही गर्माएगी फिजा
Feb 04 2020
ग्वालियर। लगातार सर्दी से परेशान शहरवासियों को भले ही दोपहर में धूप से कुछ राहत मिल रही हो, लेकिन सर्द हवा की जिद कायम है, जिसके चलते ठंड का अहसास लगातार बना है, मौसम के जानकारों का कहना है अब मौसम सूखा बना रहेगा, पारे में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, वहीं हवा का जोर कमजोर पड़ते ही मौसम गर्माने लगेगा, फिर भी इसके लिए अभी डेढ़ सप्ताह का इंतजार और करना पड़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हल्के बादल जरूर हो सकते हैं, लेकिन मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। इस दौरान मंगलवार को न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। आर्द्रता 87 प्रतिशत रही। पहाड़ी
क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण शहर में सर्द हवा का प्रवेश लगातार जारी है, जिसकी गति पांच से छह किलोमीटर प्रतिघंटा है, भले ही दोपहर को धूप के चलते लोगों को दम मिल जाती है, लेकिन सुबह, शाम और रात को फिजा में नमी बढ़ते ही ठंड बढ़ जाती है और ठिठुरन का अहसास होने लगता है, ऐसे में रात में जल्दी ही दिनचर्या थम जाती है। वहीं सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में हर रोज हो रहा परिवर्तन भी मौसम में परिवर्तन के साफ संकेत दे रहा है।
चूंकि सर्दी का अहसास कम जरूर हुआ है, लेकिन ठिठुरन है ऐसे में लोग धूप सेंकने का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। जिसे जहां जगह मिलती है वह धूप में खड़ा हो जाता है। द तरों में भी लोग काम कम कर रहे हैं, जबकि बाहर आकर धूप का आनंद खूब ले रहे हैं। बाजारों में भी दुकानदार बाहर आकर समूह के रूप में धूप के सामने खड़े दिखाई देते हैं। हालात कुछ इस तरह के हैं कि धूप में लगातार खड़े रहना जहां मुश्किल साबित हो रहा है, वहीं छांव में आने पर सर्दी घेर लेती है।
बदलते मौसम और खुले और हरियाली भरे स्थान परधूप सेंकने का मजा ही कुछ और होता है, ऐसे में लोग बड़ी सं या में दोपहर के वक्त शहर में बने पार्कों का रुख कर रहे हैं, जिसके चलते गांधी पार्क, अंबेडकर पार्क, इटालियन गार्डन, नेहरू पार्क, लेडिज पार्क में दोपहर को सैलानियों की खूब भीड़ जुट रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









