मैजिक पलटी, आधा दर्जन घायल

Feb 04 2020

ग्वालियर। दंदरौआ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक मैजिक पलट गई। हादसा चितौरा रोड पर मंगलवार की सुबह हुआ। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मुरार अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे में घायल सभी आधा दर्जन लोग हजीरा इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।