मराठा बोर्डिंग में हुई मारपीट के बाद बाल्मीक समाज ने किया विरोध-प्रदर्शन
Feb 04 2020
ग्वालियर। मराठा बोर्डिंग में विवाह समारोह के दौरान मारपीट के विरोध में सुबह मंगलवार को बाल्मीक समाज ने अबेडकर पार्क में अपना आक्रोश प्रकट किया। खास बात यह रही कि इन विरोध में बड़ी सं या में महिलाएं भी शामिल रहीं। बाल्मीक समाज के नेता अशोक बाल्मीक ने विरोध धरने को सबोधित करते हुए कहा कि विवाह समारोह में जिस प्रकार से मराठा बोर्डिंग के लड़कों ने समारोह में व्यवधान डाला। हमारी महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवहार किया। वाहन तोड़े और शादी में आए लोगों के साथ मारपीट की उसका हम कड़ा विरोध करते हैं। उक्त नेता ने कहा कि जब तक राजपूत बोर्डिंग के प्रमुख के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं करते तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। धरने में प्रमुख रूप से कमल गैंगर, जयराम चौहान, सुनील मालवीय, दिल्ली से आए ज्ञानचंद जीनवाल समेत बड़ी सं या में बाल्मीक समाज के नेता और युवा मौजूद रहे।
मारपीट और महिलाओं से अभद्रता के विरोध में आक्रोशित बाल्मीक समाज के सभी संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए बताया कि बुधवार को सुबह दस से एक बजे तक अबेडकर पार्क में धरना देंगे। वहीं कलेक्टर और एसपी को संबंधित पक्ष पर एफआईआर कराने, समारोह में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के संबंध में ज्ञापन देंगे।
जब बाल्मीक समाज के नेताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि जब तक असली दोषियों को सजा नहीं मिलेगी तो हम पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का कार्य नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि हमें न्याय देने में कतई देरी न की जाए। मंगलवार सुबह से ही अ बेडकर पार्क में सैंड़कों की सं या में मारपीट के विरोध में युवाओं का हूजूम जमा होना शुरू हो गया था। इस विरोध प्रदर्शन में गुना, भिण्ड, मुरेना और दिल्ली तक के लोग शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









