स्मार्ट सिटी के लिए नागरिकों का फीडबैक 29 फरवरी तक

Feb 03 2020

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी द्वारा अब नागरिकों से फीडबैक लिया जायेगा। यह फीडबैक एक फरवरी से 29 फरवरी तक नागरिक क्यू आर कोड को स्कैन कर उसमें आने वाले प्रश्रों का उत्तर ग्वालियर की साफ सफाई से लेकर अन्य विषयों पर देंगे। 
उक्त जानकारी सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए स्मार्ट सिटी के सीईओ महीप तेजस्वी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी में लोगों के रहने से लेकर अन्य गतिविधियों को लेकर मापने का प्रयास किया है इसके तहत क्वालिटी ऑफ लाइफ, इकोनोमिक एबिलिटी तथा सस्टेनेबिलिटी के तहत 14 कैटेगरी में प्रश्रों के उत्तर नागरिकों को एक क्यूआर को अपने मोबाइल से स्कैन कर उसमें आने वाले प्रश्रों के उत्तर देकर करना है। उन्होंने बताया कि क्वालिटी ऑफ लाइफ के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, हाउजिंग एंड शेल्टर, वाश एंड सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, मोबिलिटी तथा से टी एंड सिक्योरिटी शामिल है । वहीं इकोनोमिक एबिलिटी में लेबल ऑफ ईकोनोमिक डिव्लप्मेंट, इकोनोमिक ऑपोरचुनिटी तथा गिनी कोए िफशिएंट शामिल है। वहीं सस्टेनेबिलिटी में एनवायमेंट, ग्रीन स्पेसेज एंड बिल्डिंग्स, एनजी कन्सप्सन, तथा सिटी रेजीलिएंस शामिल है। इस प्रकार लोगों को अपनी राय भरेंगे । इसके आधार पर शहर की नंबरिंग की जायेगी। सीईओ महीप तेजस्वी ने कहा कि ग्वालियर के नागरिक अपनी राय देने के लिए तय फार्मेट में अपनी राय देकर देश में होने वाले का पटीशन का हिस्सा बनें। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी ने 21 बसें विभिन्न मार्गों पर शुरू की हैं और जल्द ही अन्य बसें भी चलायेगा इससे लोगों को और लाभ मिलेगा। स्मार्ट सिटी सीईओ महीप तेजस्वी ने ग्वालियर के नागरिकों से इस फीडबैक में शामिल होकर अपनी राय व्यक्त करने का अनुरोध किया है।