तृप्ति जैन बनीं हरियाली वीन

Feb 03 2020

ग्वालियर। किचन गार्डन एसोसिएशन द्वारा उद्यान मेला का आयोजन बारादरी फूलबाग पर किया गया। इस मेले के तहत हरियाली वीन कांटेस्ट का आयोजन हुआ।
हरियाली वीन कांटेस्ट की आयोजिका श्रीमती गीतिका वैश्य ने जानकारी दी कि 25 से 65 वर्ष तक की महिलाओ के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लियाए इस प्रतियोगिता से पहले 1 फरवरी को सभी प्रतियोगियों को मिस एशिया 2018 तान्या मिाल रैंप पर चलने का एवं प्रश्नो के उत्तर देने का प्रशिक्षण दिया। अंजलि साबू ने सूचित किया कि प्रतियोगिता में 35 प्रतियोगी ने भाग लिया। कृति वैश्य ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चरण में रैंप वाक हुआ, उसमे 10 प्रतिभागियों का चयन उनकी वॉक के आधार पर किया गया।
मिस एशिया तान्या मित्तल 2018 एवं शालू साहनी संचालक लैमे पार्लर कार्यक्रम के निर्णायक थे। ऋतु अग्रवाल ने बताया की प्रतियोगिता के दूसरे चरण में आयोजकों ने और निर्णायको ने प्रतियोगियो से प्रश्न पूछे और रैंप वाक और प्रश्नोत्तर रॉउंड के आधार पर निर्णायकगण ने मार्किंग की। हरियाली क्वीन कांटेस्ट में पहला स्थान तृप्ति जैन ने दूसरा स्थान नम्रता राठी व तीसरा स्थान खुशबू जैन ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता की आयोजिका श्रीमती गीतिका वैश्य, श्रीमती अंजलि साबू,श्रीमती उषा राठी, श्रीमती ऋतु अग्रवाल एवं श्रीमती कृति वैश्य थी।