रेलवे स्टेशन पर पत्नी-बेटी का गला घोंटने का प्रयास
Feb 03 2020
ग्वालियर। ससुराल जाने की जिद करने पर पति ने पत्नी और बेटी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की है। महिला का गला दबाते देखकर वहां मौजूद यत्रियों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।
पड़ाव थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर एक युवक महिला और बच्ची का गला दबा रहा था, जिसे यात्रियों ने बचाकर आरोपी को पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंची और युवक और महिला को थाने लेकर आए। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसका पति है तथा बच्ची उनकी बेटी है। वह गुढ़ा इलाके की रहने वाली है और दस साल पहले उसका विवाह मुरार गणेश कॉलोनी निवासी विवेक कुमार से हुआ था। विवेक एक फार्मा कंपनी में चेन्नई में जॉब करता है। वे चेन्नई से आए हैं और वह उसे तथा बेटी को स्टेशन पर छोड़कर जा रहा था। जब उससे ससुराल जाने की कहा तो उसने बेटी व उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। अगर लोग उन्हें नहीं बचाते तो वह उनकी जान ले लेता।
पीडि़ता ने पुलिस अफसरों को बताया कि आरोपी उसे नशीली दवा खिलाकर अप्राकृतिक कृत्य करता है और इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
पीडि़ता ने बताया कि जब पति उसका गला दबाकर मारने का प्रयास कर रहा था, तभी आरोपी का दोस्त छोटू बरूआ उसका पर्स छीन ले गया, जिसमें दस हजार रुपए के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य सामान था।
पुलिस जुटी काउंसलिंग में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति और पत्नी को बिठाकर काउंसलिंग शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अगर काउंसलिंग में बात नहीं बनती है तो महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









