जीप में लगी आग पड़ोसियों पर आरोप ग्वालियर। किसान के घर के बाहर टीनशेड में खड़ी जीप में पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने आग लगा दी। आग से जीप जलकर खाक हो गई। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मास्टर का पुरा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचाए लेकिन इससे पहले ही आग से जीप पूरी तरह जल गई है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मास्टर का पुरा निवासी जोर सिंह तोमर पुत्र बच्चू सिंह तोमर पेशे से किसान है। उन्होंने अपनी जीप एमपी 07 ई 0973 को घर के अंदर टीन शेड में खड़ा किया था। रात करीब पौने बारह बजे घर के बाहर से आग की लपटें उठती देखी तो बाहर आएए तब पता चला कि उनकी जीप में आग लगी हुई है और इसका पता चलते ही पुलिस और दमकल अमले को सूचना देकर आग बुझाना शुरू किया। मामले का पता चलते ही दमकल अमला और पुलिस मौके पर पहुंचीए लेकिन तब तक आग से जीप जल चुकी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को पीडि़त ने बताया कि आग पास ही रहने वाले सुरेश पुत्र मातादीनए हरगोविन्दए बंटी और मनोज ने लगाई है। क्योंकि दो साल पहले तक वे उनकी जमीन पर फसल करते थे। लेकिन बेईमानी के चलते उन्होंने अपनी जमीन वापस ले लीए इसके बाद से ही वे उनसे दुश्मनी रखते थे। पीडि़त ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी आरोपी उनकी गेहंू की फसल को आग लगा चुके हैं। जिसका शिकायती आवेदन महाराजपुरा थाने में दिया था और तीन माह पूर्व उनकी मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत भी महाराजपुरा थाने में की थी।
Feb 02 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









