छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Feb 02 2020
।
ग्वालियर। बहन के कोचिंग जाते ही भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चिटनिस की गोठ की है। घटना का पता चलते ही आस.पास के लोग मौके पर पहुंचे और छात्र को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है।
नरवर निवासी कौशल सिंह चौहान ;21द्ध पुत्र कोमल सिंह चौहान छात्र है और ग्वालियर से एलएलबी कर रहा है। उसके साथ ही उसकी बहन प्रियंका भी ग्वालियर से पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए बहन.भाई ने चिटनिस की गोठ में किराए का कमरा लिया था करीब छह बजे प्रियंका कोचिंग के लिए चली गई और कौशल कमरे में रह कर पढ़ाई कर रही था। कोचिंग पढ़कर जब प्रियंका वापस आई तो कमरे में कौशल फांसी के फंदे से लटका हुआ था। भाई को फंदे पर लटका देखकर प्रियंका ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आस.पास के लोग वहां पर पहुंचे और कौशल को फंदे से उतार कर जेएएच पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे का पता चलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्र की मौत से परिजन सदमें हैं और कौशल ने किन कारणों से फांसी लगाकर जान दी है इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।
बताया गया है कि मृतक दो भाई है और तीन बहने है। उससे बड़ा भाई देवेन्द्र दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। कौशल के बारे में बताया गया है कि वह मिलनसार था और पढ़ाई में काफी होशियार था।
उधर उपचार के लिये भर्ती एक बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना क पू थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपूथाना क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम निवासी गौरी शंकर शर्मा पुत्र धनीराम शर्मा मूलतरू रिचेरा दतिया के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से उनका स्वास्त्थ खराब चल रहा था। इसके चलते उन्हें उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









